चीन के केंद्रीय अधिकारियों की मंजूरी लेकर लगभग 100 सशस्त्र पुलिस अधिकारी 30 से अधिक एक्सकेवेटरों (खोदनेवाली मशीनें) के साथ तिब्बत के झाल र्दे की तरफ से शनिवार को नेपाल में प्रवेश किए। चीन-नेपाल के बीच राजनयिक रिश्तों की आज 60वीं वर्षगांठ है।
कुल 943 किलोमीटर लंबा चीन-नेपाल राजमार्ग स्थानीय लोगों के दैनिक जीवन व व्यापार के लिए एक महत्वपूर्ण मार्ग है। हाल के दिनों में तूफान के कारण राजमार्ग पर कई स्थानों पर भूस्खलन हुआ है, जिसके कारण यातायात बाधित हुआ है।
यातायात बहाली दस्ते के जनरल फू लिंग के मुताबिक, बाढ़ के कारण पुलों को नुकसान पहुंचा है और पहाड़ों से बड़ी चट्टानों के सड़क मार्ग पर आ जाने से राजमार्ग अवरुद्ध हो गया है।
फू ने कहा कि नेपाल में बाढ़ का मौसम शुरू हो चुका है और बारिश अगले 20 दिनों तक जारी रहेगी।
नेपाल में 25 अप्रैल को 8.1 तीव्रता का भूकंप आने के बाद राहत सहायता के लिए चीनी सशस्त्र यातायात पुलिस ने पहली बार मई के प्रारंभ में नेपाल में प्रवेश किया। चीन-नेपाल राजमार्ग भूकंप के कारण बुरी तरह प्रभावित हुआ था।
dharmpath.com dharmpath