विश्व तीरंदाजी : रजत चौहान ने कंपाउंड में जीता ऐतिहासिक रजत (लीड-1)

कोपेनहेगेन, 1 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय तीरंदाज रजत चौहान शनिवार को विश्व तीरंदाजी चैम्पियनशिप की पुरुषों की व्यक्तिगत कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में हार गए। वह हालांकि देश के लिए ऐतिहासिक रजत पदक जीतने में सफल रहे।

रजत को फाइनल मैच में डेनमार्क के स्टीफेन हेनसेन ने हराकर स्वर्ण पदक हासिल कर लिया। स्टीफेन ने रजत को 147-143 के अंतर से हराया। रजत विश्व चैम्पियनशिप में व्यक्तिगत पदक जीतने वाले पहले भारतीय कंपाउंड तीरंदाज बन गए हैं।

बीते साल तीरंदाजी विश्व कप की कंपाउंड स्पर्धा के फाइनल में जगह बनाकर रजत ने इतिहास रचा था।

स्टीफेन के खिलाफ रजत ने काफी कड़ी प्रतिस्पर्धा दिखाई लेकिन स्थानीय लोगों की हौसलाअफजाई के बीच स्टीफेन चार अंक के अंतर से बाजी मारने में सफल रहे।

रजत ने इस सप्ताह की शुरुआत में सेमीफाइनल में कोलम्बिया के कामिलो आंद्रेस काडरेना को 143-138 अंकों से हराया था। उससे पहले क्वार्टर फाइनल में रजत ने कनाडा के केविन तारारिन को 146-143 के अंतर से हराया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493