नैरोबी, 2 अगस्त (आईएएनएस)। केन्या ने बीजिंग में इस महीने होने वाली विश्व एथलेटिक्स चैम्पियनशिप के लिए 40 एथलीटों का चयन किया है। एथलीटों के साथ 11 अधिकारी भी बीजिंग जाएंगे।
केन्या के राष्ट्रपति उथुरू केन्याटा और उनकी पत्नी माग्रेट केन्याटा चयन के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे। बीजिंग में चैम्पियनशिप 22 अगस्त को शुरू होगी।
केन्या ने मास्को मे दो साल पहले आयोजित विश्व चैम्पियनशिप में 12 पदक जीते थे। वह पदक तालिका में रूस, अमेरिका और जमैका के बाद चौथे स्थान पर रहा था।
केन्याई एथलीटों को लम्बी दूरी का बादशाह माना जाता है। विश्व चैम्पियनशिप में केन्याई एथलीटों को इथियोपिया, मोरक्को, अमेरिका और ब्रिटेन के धावकों से टक्कर मिलेगी।
dharmpath.com dharmpath