नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। बहुमुखी प्रतिभा के धनी टेलीविजन अभिनेता गौरव गेरा का कहना है कि उन्हें अलग-अलग काम करना अच्छा लगता है। उन्हें खुशी है कि लोगों को उनकी बहुमुखी प्रतिभा पर यकीन है।
गौरव ने आईएएएनएस को बताया, “मैं पैसे के लिए काम नहीं करता। मेरा अपने के जरिए खुश रहने में यकीन है। मैं साढ़े तीन साल से गुड़गांव के ‘किंगडम ऑफ ड्रीम्ज’ के लाइव नाटक ‘जुमरू’ में रहा। उससे पहले मैं एक रेडियो जॉकी था।”
उन्होंने कहा, “मुझे किसी न किसी तरह अलग-अलग तरह का काम मिलता रहा है। संभवत: लोगों को यकीन है कि मैं बहुमुखी हो सकता हूं, क्योंकि मुझे एंकरिग के लिए भी प्रस्ताव मिलते हैं।”
गौरव ने छोटे पर्दे के चर्चित धारावाहिक ‘जस्सी जैसी कोई नहीं’ में नंदू की भूमिका से प्रसिद्धि पाई है।
dharmpath.com dharmpath