नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन धारावाहिक ‘सीआईडी’ के दया यानी अभिनेता दयानंद शेट्टी का कहना है कि धारावाहिक ने सहकलाकार आदित्य श्रीवास्तव के रूप में उन्हें एक सच्चा दोस्त दिया है।
आदित्य शो में डिटेक्टिव अभिजीत की भूमिका निभा रहे हैं। दया ने फ्रेंडशिप डे के मौके पर आदित्य के साथ अपनी दोस्ती की बातें साझा की।
फ्रेंडशिप डे दो अगस्त को मनाया जा रहा है।
दया ने कहा, “मैंने इस शो में कई अभिनेताओं, कलाकारों के साथ काम किया है, लेकिन आदित्य के रूप में मुझे एक सच्चा दोस्त मिला है।”
उन्होंने कहा, “हम पर्दे पर भी एक दूसरे के साथ बेहद सहज लगते हैं और पर्दे के बाहर भी हमारे बीच अच्छा तालमेल है। हमारी दोस्ती का नमूना फ्रेंडशिप डे पर प्रसारित होने वाले शो में दिखाई देगा।”
यह शो सोनी एंटरटेंमेंट टेलीविजन पर लंबे समय से प्रसारित हो रहा है।
dharmpath.com dharmpath