मैं फैशन के प्रति सजग नहीं : अदिति

नई दिल्ली, 2 अगस्त (आईएएनएस)। सजने-संवरने का चाव रखने वाली अभिनेत्री अदिति राव हैदरी का कहना है कि वह फैशन के प्रति सजग नहीं हैं और वह चलन में यकीन नहीं रखतीं।

अदिति ने यहां एक कार्यक्रम में कहा, “मैं फैशन के बारे में सजग नहीं हूं। मुझे नहीं मालूम कि क्या चलन में है और क्या नहीं है। मुझे जो अच्छा लगता है, मैं वही पहनती हूं। मेरा चलन में भी यकीन नहीं है।”

अदिति यहां शनिवार को अमेजन इंडिया कोट्योर वीक (एआईसीडब्ल्यू) 2015 में फैशन डिजाइनर देबरून मुखर्जी की शो स्टॉपर रहीं। वह कहती हैं कि उन्हें सजना संवरना अच्छा लगता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा लीपा-पोती पसंद नहीं है।

उन्होंने कहा, “मुझे सजना-संवरना अच्छा लगता है। लेकिन मेरी नजर में तैयार होने का अर्थ स्वयं को भारी-भरकम सजावटी चीजों के बोझ तले दबाना नहीं है।”

अदिति की अगली फिल्म ‘वजीर’ है, जिसमें वह अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर संग नजर आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493