गोल्फ : ताएफोंग ओपन में संयुक्त सातवें स्थान पर रहे खालिन

चांग ह्वा (ताइवान), 2 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय गोल्फ खिलाड़ी खालिन जोशी रविवार को चौथे चरण के साथ संपन्न हुए ताएफोंग ओपन गोल्फ टूर्नामेंट में संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर रहे।

थाईलैंड के युवा खिलाड़ी रैट्टानोन वनास्रीचान ने चौथे चरण में सात अंडर-65 का स्कोर करते हुए खिताबी जीत हासिल की। रैट्टानोन का एशियन डेवलपमेंट टूर में यह पहला खिताब है।

रैट्टानोन ने चौथे चरण में कुल आठ बर्डी लगाए और 12 अंडर-276 के ओवरऑल स्कोर के साथ खिताब पर कब्जा जमाया।

अमेरिका के कैसी ओ टूले और तीसरे चरण तक शीर्ष पर रहे आस्ट्रेलिया के जॉर्डन शेराट एक शॉट के अंतर से दूसरे स्थान पर रहे।

जोशी ने चौथे चरण में पार-72 का स्कोर किया और टूर्नामेंट से 4,266.67 डॉलर की इनामी राशि हासिल की। जोशी के साथ थाईलैंड के पानुवाट मुचलेक भी सातवें स्थान पर रहे।

खिताब विजेता रैट्टानोन ने कहा, “मैंने खुद से कहा कि यदि मैं आखिरी होल पर बर्डी लगा सका तो मैं खिताब जीत सकता हूं। मैं ऐसा करने में सफल रहा और मुझे खुद पर गर्व है। तीसरे चरण के बाद मैं पांच शॉट पीछे चल रहा था, इसलिए तब मैं जीतने के बारे में नहीं सोच रहा था।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493