ब्राजील के बारबोसा ने सीएसकेए का प्रस्ताव ठुकराया

रियो डी जेनेरियो, 2 अगस्त (आईएएनएस)। ब्राजीली फुटबाल स्टार गेब्रियल बारबोसा ने रूसी क्लब सीएसकेए मास्को का करार सम्बंधी प्रस्ताव ठुकरा दिया है।

रूसी क्लब ने 18 साल के बारबोसा के सामने 1.5 करोड़ यूरो का प्रस्ताव रखा था लेकिन बारबोसा ने इस पर ध्यान नहीं किया। बोरबोसा को 31 अगस्त तक इस प्रस्ताव पर फैसला करना था।

बोरबोसा के इससे पहले चीन जाने की अटकलें थीं। उन्होंने ब्राजीली क्लब सांतोस के लिए 2013 से 55 मैचों में 13 गोल किए हैं।

बारबोसा ब्राजील की अंडर-15, ऊंडर-17 और अंडर-20 टीमें के लिए खेल चुके हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493