नींबू रस, पौष्टिक आहार दूर करता है स्ट्रेच मार्क्‍स

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। क्या आप पोषित और स्ट्रेच का निशान रहित त्वचा चाहती हैं? अगर हां, तो पौष्टिक आहार लीजिए और निशान वाली जगह पर नींबू का रस लगाइए।

गुड़गांव के पारस अस्पताल के कॉस्मेटिक एवं प्लास्टिक सर्जरी सलाहकार मंदीप सिह ने कुछ ऐसे ही उपयोगी टिप्स बताए हैं, आइए डालें इन पर एक नजर :

-पानी पिएं : एक दिन में आठ से 10 गिलास पानी जरूर पिएं। ऐसा करने पर आपको स्ट्रेच मार्क्‍स में चमत्कारी रूप से अंतर नजर आएगा।

-पौष्टिक भोजन : स्वस्थ त्वचा के लिए विटामिन सी और ई, जिंक, सिलिका और अन्य पोषक तत्वों की प्रचुरता वाला संतुलित और पौष्टिक आहार चुनें। संयोजक कोशिकाओं के नवीनीकरण के लिए विटामिन विशेष रूप से जरूरी है। खाने में स्ट्रॉबेरी, जामुन, पालक, गाजर, हरी बींस, साग, बादाम और खाद्य बीज शामिल करें।

-नींबू का रस : नींबू का रस एक प्राकृतिक अमल है, जो स्ट्रेच मार्क्‍स को हल्का करता है। नींबू के रस को स्ट्रेच मार्क्‍स पर लगाएं और 10 मिनट बाद धो लें।

-क्रीम और मॉश्चराइजर : ऐसी क्रीम और मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें, जो त्वचा में खिंचाव या कसाव लाने में मदद करें। नए स्ट्रेच मार्क्‍स के लिए लोशन और क्रीम सर्वश्रेष्ठ हैं, लेकिन वे पुराने स्ट्रेच मार्क्‍स दूर करने में मदद कर सकते हैं। हालांकि, वे उतने असरदार नहीं हैं। रेटीनोइक अमल वाली क्रीम नए स्ट्रेच मार्क्‍स के लिए सर्वश्रेष्ठ होती है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493