चीन : सड़क दुर्घटना में 7 मरे

बीजिंग, 3 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के क्विं घई प्रांत में एक ट्रक ने दो कारों को टक्कर मार दी। हादसे में सात लोगों की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए। सोमवार को मीडिया में आई रपटों से यह जानकारी मिली।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, हादसा रविवार को हुआ, जब एक ट्रक ने एक कार को पीछे से टक्कर मार दी, जिससे वह कार दूसरे वाहन टकराते हुए सड़क किनारे लगे एक साइन बोर्ड से जा टकराई। कार में सवार सभी पांच लोगों की मौत हो गई।

इसके बाद ट्रक ने दूसरी कार को टक्कर मारी, जिससे उसमें सवार पांच लोग बुरी तरह घायल हो गए।

हादसे में ट्रक में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493