बजाज ऑटो की बिक्री 3 फीसदी बढ़ी

नई दिल्ली, 3 अगस्त (आईएएनएस)। दोपहिया तथा तिपहिया वाहनों का निर्माण करने वाली कंपनी बजाज ऑटो की बिक्री में जुलाई महीने में तीन प्रतिशत की वृद्धि हुई है। यह जानकारी सोमवार को सामने आई।

कंपनी ने गत वर्ष की समान अवधि में जहां 3,19,292 दोपहिया तथा तिपहिया वाहन बेचे थे, वही इस जुलाई में वह संख्या 3,30,231 रही।

कंपनी के मुताबिक, इसकी मोटर साइकिल की बिक्री जुलाई में पांच फीसदी वृद्धि के साथ 2,82,433 हो गई, जो पिछली जुलाई में 2,67,841 थी।

कंपनी के व्यवसायिक वाहनों की बिक्री में हालांकि, सात फीसदी की गिरावट आई जो कि गत वर्ष की समान अवधि के 51,451 की तुलना में 47,798 की है।

कंपनी का निर्यात पिछले महीने तीन फीसदी गिरकर 164,690 हो गया, जो कि पिछले साल जुलाई में 169,755 था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493