आस्ट्रेलियन ओपन महिला फाइनल के टिकट के दर घटाए गए

मेलबर्न, 3 अगस्त (आईएएनएस)। साल के पहले ग्रैंड स्लैम आस्ट्रेलियन ओपन के आयोजकों ने सोमवार को कहा है कि दर्शकों के फीडबैक के आधार पर उन्होंने 2016 के संस्करण के लिए महिला फाइनल के टिकटों के दर में कमी कर दी है।

आयोजकों के मुताबिक महिला फाइनल के टिकट दर में 32 फीसदी की कमी की गई है। टेनिस आस्ट्रेलिया (टीए) के विपणन निदेशक रिचर्ड हेसलग्रेव ने इसकी घोषणा की।

हेसलग्रेव के मुताबिक अगले साल होने वाले आस्ट्रेलियन ओपन फाइनल के Ýिए टिकट की कीमत 2015 वाले कीमत की तुलना में 70 डॉलर कम रखा गया है।

प्रशंसकों को अब महिला फाइनल देखने के लिए अगले साल 142 खर्च करने होंगे। 2015 में इस टिकट की कीमत 212 डॉलर थी।

पुरुष फाइनल के टिकट की कीमत 289 डॉलर है। यह प्रीमियम कीमत है। आस्ट्रेलियन ओपन का आयोजन हर साल जनवरी में मेलबर्न में होता है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493