दक्षिण सूडान को आईओसी की सदस्यता मिली

कुआलालम्पुर, 3 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने दक्षिण सूडान की नेशनल ओलम्पिक कमिटी (एनओसी) को पूर्ण मान्यता दे दी है।

यहां जारी आईओसी के 128वें वार्षिक सम्मेलन में अध्यक्ष थॉमस बाक ने दक्षिण सूडान एनओसी का आईओसी परिवार में स्वागत किया। दक्षिण सूडान एनओसी का प्रतिनिधित्व विल्सन डेंग कर रहे हैं।

आईओसी की ओर से दक्षिण सूडान एनओसी को एक मान्यता पत्र और ओलम्पिक ध्वज दिया गया।

दक्षिण सूडान एनओसी के तहत सात ओलम्पिक खेल महासंघ आते हैं। यह देश सूडान से अलग होकर 2011 में अस्तित्व में आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493