सैकड़ों प्रशंसकों ने चीन में एटलेटिको का स्वागत किया

शंघाई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के अग्रणी फुटबाल क्लब एटलेटिको मेड्रिड के खिलाड़ियों का 400 से अधिक प्रशंसकों ने चीन में स्वागत किया।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक एटलेटिको मेड्रिड क्लब इन दिनों एशिया दौरे पर है, जो 29 जुलाई को जापान से शुरू हुआ था।

टीम ने रविवार सुबह का अभ्यास जापानी शहर सागा में किया और फिर अभ्यास मैच में स्थानीय क्लब सागान टोसू को पेनाल्टी किक के आधार पर हराकर चीन से लिए रवाना हुई।

मंगलवार को एटलेटिको मेड्रिड का सामना चीन के क्लब शंघाई एसआईपीजी से होगा।

कोच दिएगो सिमोन की टीम का सैकड़ों प्रशंसकों ने हवाई अड्डे पर स्वागत किया। प्रशंसक खिलाड़ियों का ऑटोग्राफ चाह रहे थे। वे गाबी फर्नादेज, फर्नाडो टॉरेस और चीनी स्टार जू जिन जैसे स्टार खिलाड़ियों को देखने के लिए बेताब थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493