एआईबी वीडियो में इरफान खान का खास अंदाज

मुंबई, 3 अगस्त (आईएएनएस)। लोकप्रिय भारतीय अभिनेता इरफान खान को उनके खास अंदाज के लिए जाना जाता है। हाल ही में उन्होंने स्टैंडअप कॉमेडी ग्रुप ऑल इंडिया बकचोद (एआईबी) के एक नए वीडियो में अपना अलग रंग पेश किया।

उन्होंने इसमें रैपर यो यो हनी सिंह के ‘पार्टी ऑल नाइट’ पर पार्टी नंबर पेश किया। इसके जरिए उन्होंने बॉलीवुड फिल्मों के सभी पार्टी नंबरों पर निशाना साधा है।

इरफान ने कई फिल्मों जैसे ‘मक़बूल’, ‘पान सिंह तोमर’, ‘हासिल’ और ‘हैदर’ जैसी फिल्मों में सराहनीय प्रदर्शन किया है। वहीं उन्हें सात मिनट की इस वीडियो में पहली बार आइटम नंबर करते देखा जाएगा।

इसके साथ इरफान ने ट्वीटर पेज पर चुटकी ली, “वीडियो में लास्ट लाइन को छोड़कर कुछ भी गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। यह सोमवार की सुबह को मसालेदार बनाने के लिए है।”

यह वीडियो रविवार को एआईबी के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर अपलोड की गई है, वीडियो एक गाने के साथ शुरू होती है, जिसे उन्होंने सिल्वर स्क्रीन पर पहले कभी नहीं किया।

वीडियो में इरफान यह समझाते हुए नजर आएंगे कि वह पार्टी सांग्स क्यों नहीं करते। वह सभी टिपिकल पार्टी सांग्स, गर्ल्स, अल्कोहल, एक जैसे डांस स्टेप्स के बारे में बात करते नजर आ रहे हैं।

48 वर्षीय अभिनेता अगली फिल्म ‘जज़्बा’ और ‘इन्फर्नो’ जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493