ग्रीस के बाजार वापस खुले, शेयर लुढ़के (लीड-1)

एथेंस, 3 अगस्त (आईएएनएस)। एथेंस स्टॉक एक्सचेंज (एएसई) में पांच सप्ताह अवकाश के बाद सोमवार को फिर से शुरू हुए कारोबार में दोपहर को गिरावट दर्ज की गई।

बीबीसी के मुताबिक, ग्रीस के चार प्रमुख बैंकों -पाइरेस बैंक, नेशनल बैंक, अल्फा बैंक और यूरोबैंक- में करीब 30 फीसदी गिरावट देखी गई।

एएसई पिछले कारोबारी सत्र 26 जून के मुकाबले 182.36 अंकों की गिरावट के साथ 615.16 पर कारोबार करते देखा गया।

देश के आर्थिक संकट में फंसने के बाद बाजार 26 जून के बाद बंद हो गया था।

इस बीच सोमवार को ही जारी एक आंकड़े के मुताबिक ग्रीस में विनिर्माण गतिविधियों में जुलाई में भारी गिरावट दर्ज की गई और यह रिकार्ड निचले स्तर पर पहुंच गया। बैंकों के तीन सप्ताह तक बंद रहने से नए ऑर्डर में कमी आई है और गंभीर आपूर्ति संकट पैदा हो गया है।

कारोबारियों को भी उम्मीद थी कि वापस खुलने के बाद बाजार में भारी गिरावट आएगी।

यूरोपीय आयोग के अनुमान के मुताबिक, ग्रीस की अर्थव्यवस्था में 2-4 फीसदी गिरावट आ सकती है और देश इस साल फिर से मंदी से ग्रस्त हो जाएगा।

ग्रीस छह साल की मंदी से 2014 में बाहर आया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493