आईओसी ने 2 नए सदस्यों का चुनाव किया

कुआलालम्पुर, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति (आईओसी) ने सेनेगल ओलम्पिक समिति के प्रमुख मामादोउ दियांगा और युनाइटे वर्ल्ड रेसलिंग के प्रमुख नेनाद लालोविक को अपना सदस्य चुना है।

यहां जारी आईओसी की 128वीं वार्षिक बैठक में सोमवार को इन दोनों का चयन हुआ।

इसके अलावा गुनिला लिंडबेर्ग को आईओसी कार्यकारी बोर्ड का दोबारा सदस्य चुना गया। इस बोर्ड में शमिाल 14 सदस्यों का दोबारा चयन किया गया।

छह आईओसी सदस्य, जिनका कार्यकाल इस साल समाप्त हो गया, को आईओसी की मानद सदस्यता दी गई।

कुआलालम्पुर के बाद आईओसी की अगली वार्षिक बैठक अगस्त 2016 में रियो में होगा। अगस्त में ही रियो में ओलम्पिक खेलों का आयोजन होना है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493