86वीं जयंती पर बहुत याद आए किशोर दा

मुंबई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। बहुमुखी प्रतिभा के धनी सितारे किशोर कुमार को मंगलवार को उनकी 86वीं जयंती पर महानायक अमिताभ बच्चन, शबाना आजमी और विशाल ददलानी सरीखी हस्तियों ने श्रद्धांजलि दी और उनके यादगार गीतों को याद किया।

किशोर कुमार का असली नाम आभास कुमार गांगुली था। उन्हें बचपन से अभिनय और गायकी का शौक था। उन्होंने ‘शिकारी’ (1946) फिल्म से अदाकारी की शुरुआत की। 1948 में संगीत निर्देशक खेमचंद प्रकाश ने उन्हें ‘जिद्दी’ फिल्म में ‘मरने की दुआएं क्यों मांगूं’ गीत गाने का मौका दिया।

किशोर दा ने ‘माना जनाब ने पुकारा नहीं’, ‘ये जो मोहब्बत है’, ‘ओ हंसिनी मेरी हंसिनी’, ‘रूप तेरा मस्ताना’, ‘एक लड़की भीगी भागी सी’, ‘हाल कैसा है जनाब का’, ‘नीले नीले अंबर’ और ‘ऐसे ना मुझे तुम देखो’ आदि यादगार गाने गाए।

बॉलीवुड ने उन्हें उनकी जयंती पर याद करते हुए ट्विटर पर अपने विचार लिखे :

-अमिताभ बच्चन : उस्ताद किशोर कुमार की जयंती। उनकी प्रतिभा का कोई सानी नहीं।

-शबाना आजमी : मैं रफी की मुरीद रही हूं, लेकिन जावेद (अख्तर) ने मुझे किशोर कुमार की गजब प्रतिभा के जादू का अहसास कराया।

-कुणाल कोहली : उडलई उडलई एह ही उडलई उडलई हो। जन्मदिन की बधाई हो किशोर कुमार।

-विशाल ददलानी : जन्मदिन मुबारक हो किशोर कुमार।

-नील नितिन मुकेश : मुकेश का पोता होने के चलते मैं किशोर दा का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं..किशोर कुमार का गाया मेरा सर्वाधिक पसंदीदा गाना ‘जाने जान’ है, आपका?

-जावेद जाफरी : महान किशोर कुमार को उनके जन्मदिन पर याद कर रहे हैं..’मुसाफिर हूं यारो।’

-मिलाप जावेरी : दुनिया में कहीं भी किसी भी रूप में आपके जैसी कोई आवाज नहीं। दुनिया के शोर में एक ही किशोर है। जन्मदिन की बधाई हो किशोर कुमार।

-सुजॉय घोष : जन्मदिन मुबारक हो किशोर कुमार। मेरे लिए खुशियों का अनंतरकालीन स्रोत होने के लिए शुक्रिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493