तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में टूटे 3 रिकॉर्ड

कजान (रूस), 4 अगस्त (आईएएनएस)। तैराकी विश्व चैम्पियनशिप में सोमवार को तीन विश्व रिकॉर्ड ध्वस्त हुए।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, स्वीडन की साराह जोस्ट्रोम ने महिलाओं की 100 मीटर बटरफ्लाई स्पर्धा में 55.64 सेकेंड का समय निकालते हुए टूर्नामेंट में दूसरी बार विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

इससे पहले साराह ने रविवार को हुई हीट के दौरान स्थापित अपने ही विश्व कीर्तिमान को 0.1 सेकेंड के अंतर से तोड़ दिया।

डेनमार्क की दिग्गज तैराक जीनेट्टे ओटेसेन ने 57.05 सेकेंड समय के साथ स्पर्धा का रजत हासिल किया, जबकि चीन की लू यिंग 57.48 सेकेंड समय के साथ तीसरे स्थान पर रहीं और कांस्य पदक जीता।

दूसरा विश्व कीर्तिमान महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले स्पर्धा में कायम हुआ। हंगरी की काटिंका होसजू ने अमेरिका की आरियाना कुकोर्स द्वारा रोम विश्व चैम्पियनशिप-2009 में स्थापित विश्व कीर्तिमान में .03 सेकेंड का सुधार करते हुए दो मिनट 6.12 सेकेंड समय के साथ नया विश्व कीर्तिमान स्थापित किया।

महिलाओं की ही 1,500 मीटर फ्रीस्टाइल स्पर्धा में अमेरिकी स्टार तैराक कैटी लीडेकी ने 15 मिनट 27.71 सेकेंड समय के साथ दिन में तीसरा विश्व कीर्तिमान रच डाला।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493