प्रभुदेवा बनाएंगे 3 तमिल फिल्में

चेन्नई, 4 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता-निर्देशक प्रभुदेवा ने सोमवार को घोषणा की कि वह अपने प्रभुदेवा स्टूडियो बैनर तले तीन तमिल फिल्में बनाएंगे। इनमें से एक फिल्म दिग्गज निर्देशक प्रियदर्शन के साथ होगी।

प्रभुदेवा ने संवाददाताओं को बताया, “मैं प्रियदर्शन जी की अगली फिल्म के लिए निर्देशक विजय के थिंक बिग स्टूडियो के साथ जुड़कर बेहद धन्य महसूस करूंगा। मैं विजय के साथ मिलकर फिल्म का सह-निर्माण करूंगा।”

प्रभुदेवा बाकी दो फिल्में निर्देशक लक्ष्मण और नवोदित निर्देशक विक्टर जयराज के साथ मिलकर बनाएंगे। विक्टर जयराज, निर्देशक विजय के पूर्व सहयोगी है।

लक्ष्मण के साथ बनने वाली फिल्म में जयराम रवि मुख्य भूमिका में होंगे।

वहीं, बॉलीवुड में प्रभुदेवा को अक्षय कुमार अभिनीत अपनी अगली फिल्म ‘सिह इज ब्लिंग’ की रिलीज का इंतजार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493