मुंबई, 5 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन अभिनेत्री अंतरा बनर्जी देशभक्ति से ओतप्रोत ‘ये है इंडिया’ फिल्म से बॉलीवुड में कदम रख रही हैं। वह इससे पहले ‘द शौकीन्स’ फिल्म में अतिथि भूमिका निभा चुकी हैं।
अंतरा फिल्म में जुनूनी पत्रकार की भूमिका निभा रही हैं। उन्होंने कहा, “आप जब एक कलाकार होने के नाते एक किरदार पर काम करते हैं, तो आप कुछ और नहीं सोचते। आप स्वयं को बस किरदार के रूप में सोचते हैं। मैं बतौर कलाकार बहुत ईमानदार हूं और इसलिए अपनी भूमिका के साथ पूरा न्याय करने में यकीन करती हूं।”
‘ये है इंडिया’ में अंतरा के जोड़ीदार रियलिटी टेलीविजन शो ‘बिग बॉस 2’ और ‘एमटीवी रोडीज 5’ के विजेता आशुतोष कौशिक हैं। फिल्म के पहले शेड्यूल की शूटिंग जून में जयपुर में की गई।
अंतरा ‘गुमराह’ और ‘सावधान इंडिया’ जैसे चर्चित धारावाहिकों और विज्ञापनों में काम कर चुकी हैं।
dharmpath.com dharmpath