नई दिल्ली, 5 अगस्त (आईएएनएस)। मारुति सुजुकी ने बुधवार को अपनी महंगी श्रेणी की पहली क्रॉस-ओवर कार ‘एस-क्रॉस’ पेश की, जिसकी दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.34 लाख रुपये से 13.74 लाख रुपये के बीच है।
मारुति सुजुकी के प्रबंध निदेशक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी केनिची आयुकावा ने कहा, “देश में ऐसे ग्राहकों का एक वर्ग है, जो अपनी कारों में दम-खम के साथ सेडान कारों वाली आराम भी चाहते हैं।”
नया वाहन दो डीजल इंजन विकल्पों में उपलब्ध है : वेरिएबल जियोमेट्री टर्बोचार्ज (वीजीटी) डीडीआईएस-200 और डीडीआईएस-320।
डीडीआईएस-200 4,000 आरपीएम के साथ 66 किलोवाट की शक्ति पैदा करता है। इसकी माइलेज 23.65 किलोमीटर प्रति लीटर है।
डीडीआईएस-320 इंजन 3,750 आरपीएम के साथ 88 किलोवाट की शक्ति पैदा करता है और इसकी माइलेज 22.70 किलोमीटर प्रति लीटर है।
कंपनी और उसके आपूर्तिकर्ताओं ने इस मॉडल के विकास पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च किया है।
dharmpath.com dharmpath