शेंझेन एयरलाइंस ने आगजनी रोकने वालों को पुरस्कृत किया

आगजनी करने वाले व्यक्ति को पकड़कर एक बड़े हादसे को टालने के लिए विमान के चालक दल के नौ सदस्यों को कुल 25 लाख युआन, जबकि यात्रियों को 1.5 लाख युआन का पुरस्कार दिया गया।

उल्लेखनीय है कि पूर्वी चीन के झेजियांग प्रांत के तेझू शहर से उड़ान भरने वाले जेडएच9648 विमान के दक्षिण गुआंगडोंग प्रांत के गुआंगझू बेयुन अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरते समय एक व्यक्ति ने विमान की सीट में आग लगा दी थी, जिसके बाद उसे चालक दल के सदस्यों तथा साथी यात्रियों द्वारा पकड़ लिया गया था। इस विमान में 100 से अधिक यात्री सवार थे।

एयरलाइंस द्वारा जारी बयान के मुताबिक, एक फ्लाइट अटेंडेंट को गैस की गंध लगी। उसने दो सीटों पर कुछ द्रव्य बिखरा देखा, जिसके बाद उसने तत्काल चालक दल के सदस्यों को इसकी सूचना दी।

चाकू की नोंक पर व्यक्ति ने आग लगाई हालांकि चालक दल के सदस्यों ने उसे पकड़ लिया और तुरंत चाकू छीनकर उसे कब्जे में कर लिया।

आगजनी करने वाले व्यक्ति को पकड़ने में तकिए व थैलों का इस्तेमाल कर दो यात्रियों ने फ्लाइट अटेंडेंट की मदद की।

आगजनी की इस घटना के बाद दो अधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493