चीन में शेयर निवेशकों को विश्वास बढ़ा : सर्वेक्षण

चाइना सिक्युरिटीज इनवेस्टर प्रोटेक्शन फंड द्वारा प्रायोजित इस सर्वेक्षण के मुताबिक, जुलाई में ए श्रेणी के शेयर बाजारों के लिए निवेशक विश्वास सूचकांक 59.6 पर दर्ज किया गया, जो जून की तुलना में छह फीसदी और एक साल पहले की तुलना में 1.9 फीसदी ऊपर है।

इस दौरान घरेलू आर्थिक फंडामेंटल इंडेक्स 7.8 फीसदी ऊपर 65.5 पर दर्ज किया गया। सर्वेक्षण में कहा गया है कि इस दौरान बेहतर आर्थिक आंकड़े, जिसमें दूसरी तिमाही की विकास दर भी शामिल है, के कारण अर्थव्यवस्था में मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।

सर्वेक्षण के मुताबिक, सरकारी नीति में बाजार में तेजी लाने की क्षमता के कारण भी विश्वास में वृद्धि हुई है। घरेलू आर्थिक नीति सूचकांक जून के मुकाबले 6.3 फीसदी वृद्धि के साथ जुलाई में 70.2 पर दर्ज किया गया।

जुलाई में शंघाई स्टॉक इंडेक्स में भारी गिरावट दर्ज की गई थी। इसमें 12 जुलाई के सर्वोच्च स्तर के मुकाबले 30 फीसदी से अधिक गिरावट आई थी। इस गिरावट से पहले शंघाई कंपोजिट इंडेक्स गत एक साल में 152 फीसदी और इस साल के प्रारंभ के बाद से करीब 60 फीसदी चढ़ा था।

सरकार ने गत महीने बाजार की गिरावट थामने के लिए कई नीतिगत कदम उठाए थे।

शंघाई कंपोनेंट इंडेक्स लगातार तीन दिनों की गिरावट के बाद मंगलवार को 3.69 फीसदी तेजी के साथ 3,756.54 पर बंद हुआ।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493