लॉयन (फ्रांस), 6 अगस्त (आईएएनएस)। फ्रांसीसी फुटबाल क्लब लॉयन ने इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के लिए खेलने वाले ब्राजीली राइट बैक रफाइल के साथकर करार की घोषणा की है।
क्लब ने एक बयान जारी करते हुए कहा कि उसने रफाएल के साथ चार साल का करार किया है। नए करार के तहत रफाएल 30 जून, 2019 तक उसे अपनी सेवाएं देंगे।
रफाएल ने सोमवार को क्लब के लिए मेडिकल टेस्ट पास कर लिया और आने वाले सप्ताह में उन्हें मीडिया के सामने पेश किया जाएगा।
25 साल के रफाएल ने 2008 में मैनचेस्टर युनाइटेड के साथ करार किया था। वह इससे पहले फ्लूमिनेंसी के लिए खेल रहे थे। रफाएल ने युनाइटेड के लिए सभी प्रतियोगिताओं में 169 मैच खेले।
बीते सत्र में रफाएल नए कोच लुइस वान गाल के विश्वासपात्र नहीं बन सके। लॉयन ने इस सत्र में रफाएल के रूप में तीसरा नया करार किया है।
dharmpath.com dharmpath