डार्म्सटाड ने नेइमेयेर के साथ करार किया

डार्म्सटाड (जर्मनी), 6 अगस्त (आईएएनएस)। जर्मन लीग में इस साल शामिल किए गए क्लब डार्म्सटाड ने हेर्था बर्लिन के लिए खेलने वाले मिडफील्डर पीटर नेएमेयेर के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक डार्म्सटाड ने इस करार के साथ अपने मिडफील्ड को मजबूत किया है। क्लब और नेएमेयेर के बीच तीन साल का करार हुआ है।

31 साल के नेएमेयेर ने हेर्था के लिए पांच सत्र तक सेवाएं दी हैं। उन्होंने 121 मैचों में नौ गोल किए हैं।

डार्म्सटाड जर्मन लीग के नए सत्र में 15 अगस्त को अपना पहला मैच खेलेगा और हानोवर का सामना करेगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493