चीन की जेल से वियतनाम के 6 चोर रिहा

शिआन पुलिस के मुताबिक, ये चोर 12 जून, 2014 को गुआंग्शी के डोंगसिंग बंदरगाह के रास्ते चीन पहुंचे थे। इसके बाद वे पश्चिमोत्तर चीन के शांक्शी प्रांत की राजधानी शिआन पहुंचे और उन्होंने चार, जुलाई 2014 को एक शॉपिंग मॉल से कपड़े चुराए।

इनमें से दो को मॉल के सुरक्षाकर्मियों ने पकड़ लिया, जबकि अन्य चार को अगले दिन गिरफ्तार किया गया।

पुलिस ने इनके पास से लगभग 13.235 युआन (2,132 अमेरिकी डॉलर) मूल्य के 76 कपड़े बरामद किए।

पुलिस ने कहा कि इन लोगों को शिआन जेल में 13 महीने तक कैद में रखा गया और प्रत्येक पर 5,000 युआन का जुर्माना लगया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493