फोर्टिस हेल्थकेयर का घाटा 37 फीसदी बढ़ा

मुंबई, 6 अगस्त (आईएएनएस)। फोर्टिस हेल्थकेयर ने गुरुवार को कहा कि मौजूदा कारोबारी साल की प्रथम तिमाही में उसका घाटा साल-दर-साल आधार पर 37 फीसदी बढ़ा।

एक बयान में कंपनी ने कहा कि उसे 16.70 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ, जो एक साल पहले समान तिमाही में 12.16 करोड़ रुपये था।

कुल आय इस दौरान 5.42 फीसदी घटकर 196.09 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 207.34 करोड़ रुपये थी।

समेकित आधार पर आलोच्य तिमाही में कंपनी को 87.28 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ, जबकि एक साल पहले की समान अवधि में 45.80 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था।

कुल आय 3.42 फीसदी बढ़कर 1,081.33 करोड़ रुपये रही, जो एक साल पहले 1,045.51 करोड़ रुपये थी।

बंबई स्टॉक एक्सचेंज में कंपनी के शेयर 1.54 फीसदी बढ़कर 194.90 रुपये पर बंद हुए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493