इंटर्नासियोनाल ने कोच एग्वेरे को बर्खास्त किया

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तीन बार के ब्राजीली सेरी-ए चैम्पियन क्लब इंटर्नासियोनाल ने अपन कोच दिएगो एग्वेरो को बर्खास्त कर दिया है।

रियो डी जेनेरियो, 7 अगस्त (आईएएनएस)। तीन बार के ब्राजीली सेरी-ए चैम्पियन क्लब इंटर्नासियोनाल ने अपन कोच दिएगो एग्वेरो को बर्खास्त कर दिया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक क्लब ने गुरुवार को इसकी आधिकारिक घोषणा की। क्लब ने कहा है कि खराब प्रदर्शन के कराण उरुग्वे निवासी एग्वेरो को अपने पद से हाथ धोना पड़ा है।

क्लब ने यह भी साफ किया है कि एग्वेरे के स्थान पर ओदिएर हेलमैन अंतरिम तौर पर क्लब के कोच का कामकाज देखेंगे।

एग्वेरे ने इस साल जनवरी में क्लब का कोच पद सम्भाला था। इस दौरान क्लब ने 24 मैचों में जीत हासिल की जबकि उसके 15 मैच बराबरी पर छूटे। नौ मैचों में उसे हार मिली।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493