चीन, ब्रिटेन के बीच रणनीतिक संवाद 13 अगस्त को

बीजिंग, 7 अगस्त (आईएएनएस)। चीन और ब्रिटेन 13 अगस्त को यहां एक रणनीतिक संवाद आयोजित करेंगे।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता हुआ चुनयिंग ने कहा कि इस बातचीत की सहअध्यक्षता चीन के स्टेट काउंसलर यांग जीची और ब्रिटिश विदेश मंत्री फिलिप हैमंड करेंगे।

चीन और ब्रिटेन ने अपना पहला उच्चस्तरीय रणनीतिक संवाद 2010 में बीजिंग में शुरू किया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493