एफ-1 चालक बटन के घर डाका

नीस (फ्रांस), 7 अगस्त (आईएएनएस)। फार्मूला वन चालक जेनसन बटन के घर डाका पड़ने की खबर है। ऐसा कहा जा रहा है कि डकैत बटन के घर में बेहोश करने वाली गैस का उपयोग कर लाखों पाउंड उड़ा ले गए।

नीस (फ्रांस), 7 अगस्त (आईएएनएस)। फार्मूला वन चालक जेनसन बटन के घर डाका पड़ने की खबर है। ऐसा कहा जा रहा है कि डकैत बटन के घर में बेहोश करने वाली गैस का उपयोग कर लाखों पाउंड उड़ा ले गए।

एक प्रवक्ता ने कहा कि लगभग तीन लाख पाउंड कीमत के कीमती सामान गायब हैं। घटना के वक्त बटन और उनकी पत्नी जेसिका घर पर ही थे। दोनों का दिसम्बर में विवाह हुआ था।

ऐसा माना जा रहा है कि डकैतों ने एअर कंडीनशन के जरिए बटन के घर में बेहोश करने वाली गैस डाली और फिर गहने, जिसमें जेसिका की सगाई की अंगूठी भी शामिल है, लेकर गायब हो गए।

पूर्व एफ-1 चैम्पियन बटन के प्रवक्ता ने कहा कि बटन और उनकी पत्नी सुरक्षित हैं लेकिन इस घटना से काफी डरे हुए हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493