मुंबई, 7 अगस्त (आईएएनएस)। ‘दबंग’ सुपरस्टार सलमान खान का कहना है कि रितेश देशमुख और पुलकित सम्राट उनके ‘पसंदीदा’ अभिनेताओं में से हैं।
सलमान ने गुरुवार को ट्विटर पर लिखा, “फिल्म ‘बंगिस्तान’ में मेरे दो पसंदीदा अभिनेता हैं।”
करण अंशुमन निर्देशित आगामी हास्य फिल्म ‘बंगिस्तान’ में वे दोनों आत्मघाती हमलावर हाफिज बिन अली ईश्वरचंद शर्मा (रितेश) और अल्लाह रक्खा खान प्रवीण चतुर्वेदी (पुलकित) की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म आज (7 अगस्त) रिलीज हो गई, जिसमें अभिनेत्री जैकलीन फर्नाडीज भी हैं।
फिल्म की ज्यादातर शूटिंग पोलैंड और लद्दाख में हुई है।
dharmpath.com dharmpath