कोल्बर्ट के ‘लेट शो’ में क्लूनी होंगे पहले अतिथि

लॉस एंजेलिस, 8 अगस्त (आईएएनएस)। टेलीविजन चैनल सीबीएस के ‘लेट शो’ में प्रस्तोता डेविड लेटरमैन की मेजबानी के आखिरी दिनों में हॉलीवुड अभिनेता जॉर्ज क्लूनी उनके मेहमान रहे थे, लेकिन नए प्रस्तोता स्टीफ कोल्बर्ट के वह पहले मेहमान होंगे।

वेबसाइट ‘वेरायटी डॉट कॉम’ के अनुसार, कोल्बर्ट ने शुक्रवार को माइक्रो ब्लॉगिंग वेबसाइट ट्विटर पर खुलासा किया कि क्लूनी उनके पहले मेहमान होंगे, जब सीबीएस का नया ‘लेट शो’ आठ सितंबर से प्रसारित होगा।

इस घोषणा से पूर्व कोल्बर्ट गुरुवार को चैनल कॉमेडी सेंट्रल्स के ‘द डेली शो’ में शामिल हुए और उन्होंने शो के मेजबान जॉन स्टीवर्ट की काफी तारीफ की।

कहा जा रहा है कि क्लूनी ‘लेट शो’ में शिरकत करने के दौरान कोल्बर्ट को टेलीविजन जगत में कड़ी प्रतिस्पर्धा के इस दौर में बने रहने के लिए कुछ खास नुस्खें देंगे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493