सिटी के साथ 2017 तक बने रहेंगे पेलेग्रीनी

मैनचेस्टर, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश फुटबाल क्लब मैनचेस्टर सिटी ने अपने कोच मैनुएल पेलेग्रीनी का करार दो और साल के बढ़ाने का फैसला किया है।

क्लब ने अपनी वेबसाइट पर इसकी जानकारी दी। नए करार के मुताबिक पेलेग्रीनी जून 2017 तक क्लब के साथ बने रहेंगे।

पेलेग्रीनी के अलावा सिटी ने उनके सहयोगियों रुबेन कोसिलास, जेवियर मेंसीडोर और जोस काबेलो का भी करार दो साल के लिए बढ़ा दिया है।

पेलेग्रीनी ने इसे लेकर खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा, “मुझे इस क्लब का मैनेजर होने पर गर्व है। मैं आने वाले सत्र पर ध्यान लगाए हुए हूं और मुझे उम्मीद है कि हमारी टीम अच्छा प्रदर्शन करेगी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493