ट्रेंट ब्रिज टेस्ट : इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया को पारी के अंतर से हराया

नॉटिंघम, 8 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लैंड ने ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेले गए चौथे एशेज टेस्ट मैच के तीसरे दिन शनिवार को आस्ट्रेलिया को 78 रनों से हरा दिया।

इसके साथ इंग्लैंड ने पांच मैचों की सीरीज 3-1 से अपने नाम कर ली है। पांचवां टेस्ट मैच ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड में एशेज में आस्ट्रेलिया की यह लगातार चौथी हार है।

स्टुअर्ट ब्रॉड (15-8) की धारदार गेंदबाजी के दम पर इंग्लैंड ने आस्ट्रेलिया की पहली पारी 60 रनों पर समेटी और फिर जोए रूट (130) के शतक की बदौलत अपनी पहली पारी में 391 रन बनाए।

आस्ट्रेलियाई टीम तीसरे दिन अपनी दूसरी पारी में 253 रन ही बना सकी। इसमें क्रिस रोजर्स के 52, डेविड वार्नर के 64 और एडम वोग्स के नाबाद 51 रन शामिल हैं। इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने सबसे अधिक छह विकेट लिए।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493