बोगोटा (कोलंबिया), 8 अगस्त (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल ने शनिवार को अलबीटरे कोलंबियानो स्क्वॉश टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में दमदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष वरीय कोलंबिया के मिगुएल रॉड्रिगेज को हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया।
कोलंबिया के माहौल को अपनाने के उद्देश्य से घोषाल एक सप्ताह पहले ही कोलंबिया आ गए थे।
घोषाल ने शुक्रवार को हुए इस सेमीफाइनल मुकाबले में चौथी विश्व वरीयता प्राप्त मिगुएल को हराकर अपने करियर की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।
घोषाल ने आक्रामक शुरुआत करते हुए शुरुआती दोनों गेम जीत लिए, हालांकि मिगुएल ने भी दमदार वापसी करते हुए अगले दोनों गेम जीत मैच के निर्णायक पांचवें गेम में धकेल दिया।
छठे वरीय घोषाल ने अंतत: पांचवां गेम जीत 101 मीनट में मैच 11-8, 12-10, 7-11, 4-11, 12-10 से अपने नाम कर लिया।
मैच के बाद घोषाल ने कहा, “इस जीत से मैं बेहद खुश हूं। मेरे खयाल से मिगुएल को हराने के लिए विशेष प्रदर्शन करने की जरूरत थी और यह मैच विशेष रहा।”
शुक्रवार को ही हुए एक अन्य सेमीफाइनल मुकाबले में भी उलटफेर देखने को मिला।
क्वालीफाइंग के जरिए प्रवेश करने वाले मेक्सिको के अलफ्रेडो एविला ने दूसरे वरीय इंग्लैंड के पीटर बर्कर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया।
dharmpath.com dharmpath