नागासाकी में परमाणु हमले की 70वीं बरसी

टोक्यो, 9 अगस्त (आईएएनएस)। जापान के नागासाकी शहर पर हुए अमेरिकी परमाणु हमले की 70वीं बरसी पर यहां रविवार को कार्यक्रम आयोजित हैं।

समाचार एजेंसी तास की रपट के अनुसार, नागासाकी शहर में स्थानीय समयानुसार सुबह 11.02 बजे एक स्मृति सभा आयोजित है। 70 साल पहले नौ अगस्त, 1945 को ठीक इसी समय अमेरिकी बमवर्षक विमान बी-29 ने नागासाकी पर ‘फैट मैन’ नामक परमाणु बम गिराया था।

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे इस कार्यक्रम में नागासाकी के लोगों को संबोधित कर रहे हैं। नागासाकी के महापौर तोमिहिसा तॉवे के साथ 80 देशों के प्रतिनिधि भी इस कार्यक्रम हिस्सा ले रहे हैं।

बीबीसी के अनुसार, हिरोशिमा पर हुए परमाणु हमले के तीन दिन बाद अमेरिका ने नागासाकी शहर पर परमाणु हमला किया था। इस हमले में 70,000 लोगों की मौत हो गई थी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493