स्क्वॉश : फाइनल में हारे घोषाल

बोगोटा, 9 अगस्त (आईएएनएस)। शीर्ष भारतीय स्क्वॉश खिलाड़ी सौरभ घोषाल का अलबीटरे कोलंबियानो स्क्वॉश टूर्नामेंट में शानदार सफर फाइनल में हार के साथ समाप्त हुआ।

सेमीफाइनल में शीर्ष वरीय मिगुएल को हराकर फाइनल में पहुंचे घोषाल मेक्सिको के अलफ्रेडो अविला के हाथों 9-11, 11-8, 4-11, 8-11 से हारे।

क्वालीफाइंग के जरिए टूर्नामेंट में प्रवेश करने वाले अविला विश्व रैंकिंग में 54वें पायदान पर हैं और 19वें वरीय घोषाल को हराने में सिर्फ एक गेम गंवाना पड़ा।

अविला ने सेमीफाइनल में दूसरे वरीय इंग्लैंड के पीटर बार्कर को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।

शनिवार को हुए फाइनल मुकाबले में अविला का प्रदर्शन शानदार रहा और घोषाल को उन्होंने कोई मौका नहीं दिया।

घोषाल, अविला के खिलाफ सिर्फ एक गेम जीत सके हालांकि पूरे 55 मिनट के खेल के दौरान अविला उन पर हावी रहे।

अविला के करियर का यह सातवां पीएसए खिताब है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493