‘मुझसे दोस्ती करोगे!’ को पूरे हुए 13 साल, भावुक हुए कुणाल

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार कुणाल कोहली का कहना है कि 13 साल पहले जब उनकी फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’ बड़े पर्दे पर विफल हो गई थी, तब उनका दिल टूट गया था।

मुंबई, 9 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्मकार कुणाल कोहली का कहना है कि 13 साल पहले जब उनकी फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’ बड़े पर्दे पर विफल हो गई थी, तब उनका दिल टूट गया था।

‘फिर से’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाले फिल्मकार ने ट्विटर पर अपनी बात साझा की : “13 साल पहले फिल्म एमडीके बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली, लेकिन इसे टीवी के माध्यम से दर्शकों का एक बड़ा वर्ग मिला।..इसके लिए मैंने ब्रिटेन में लंबे समय तक काम किया था। जब फिल्म नहीं चली, तब मेरा दिल टूट गया।”

“आदि ने मुझ पर विश्वास किया और ‘हम तुम’ पर काम करने के लिए कहा। इसके बाद जो कुछ हुआ, वह इतिहास बना। धन्यवाद आदि।”

रोमांटिक ड्रामा फिल्म ‘मुझसे दोस्ती करोगे!’ 2000 में यशराज फिल्म्स के बैनर तले आदित्य चोपड़ा और यश चोपड़ा ने मिलकर बनाई थी। इस फिल्म में रितिक रोशन, रानी मुखर्जी और करीना कपूर खान जैसे सितारे हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493