रूस : हेलीकाप्टर, समुद्री विमान में टक्कर, 9 मरे

मॉस्को, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मॉस्को के पास एक हेलीकॉप्टर और एक समुद्री विमान के बीच टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं।

मॉस्को, 10 अगस्त (आईएएनएस)। मॉस्को के पास एक हेलीकॉप्टर और एक समुद्री विमान के बीच टक्कर में कम से कम नौ लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में दो बच्चे शामिल हैं।

समाचार एजेंसी तास के अनुसार, जांच समिति के एक प्रतिनिधि व्लादिमीर मार्किन ने सोमवार को कहा कि बचावकर्मियों ने आठ मृतकों के शव बरामद किए हैं और एक लापता व्यक्ति का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

मार्किन ने कहा कि निजी स्वामित्व वाले सेसना समुद्री विमान और एक रॉबिंसन आर44 हेलीकॉप्टर के बीच शनिवार देर शाम इस्त्रिंसकोये जलाशय के ऊपर टक्कर हो गई और दोनों पानी में गिर गए।

अधिकारी ने कहा, “हेलीकॉप्टर और समुद्री विमान पानी से निकाल लिए गए हैं। बचावकर्मी लापता व्यक्ति के शव तलाशने की कोशिश में लगे हुए हैं।”

अधिकारी ने कहा कि उड्डयन सुरक्षा नियमों के उल्लंघन की जांच के आदेश दिए गए हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493