इस सत्र में स्ट्राइकर हासिल करना प्राथमिकता नहीं : गाल

मैनचेस्टर, 11 अगस्त (आईएएनएस)। इंग्लिश प्रीमियर लीग क्लब मैनचेस्टर युनाइटेड के प्रबंधक लुइस वान गाल ने कहा है कि इस सत्र में फारवर्ड खिलाड़ी हासिल करने उनके क्लब की प्राथमिकता नहीं है।

बीते सत्र में वेन रूनी ज्यादातर मिडफील्ड में खेले थे और इस सत्र के शुरू होने से पहले रोबिन वैन पर्सी तथा राडामेल फाल्काओ जैसे स्ट्राइकर क्लब छोड़ चुके हैं। टॉटेनहम हॉट्सपर के खिलाफ गाल ने रूनी को फारवर्ड के तौर पर खिलाया था।

गोल डॉट कॉम ने गाल के हवाले से लिखा है, “हम स्ट्राइकर की चर्चा नहीं कर रहे। यह हमारे लिए स्पेशल नहीं है। इसकी चर्चा सिर्फ मीडिया कर रहा है। अभी हमारे पास रूनी, जेवियर हर्नादेज, अदनान जानूजाज और जेम्स विल्सन हैं, जो स्ट्राइकर की भूमिका निभा सकते हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493