तुर्की के क्लब त्राबजोंसपोर से जुड़ेंगे डिफेंडर सांबा

अंकारा (तुर्की), 11 अगस्त (आईएएनएस)। ब्लैकबर्न रोवर्स और क्वीन पार्क रेंजर्स के पूर्व डिफेंडर क्रिस्टोफर सांबा तुर्की के क्लब त्राबजोंसपोर का रुख कर सकते हैं।

फ्रांस में जन्मे 31 साल के कोलोन के डिफेंडर सांबा अभी डायनामो मास्को के लिए खेलते हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि वह बिना किसी ट्रांसफर फीस के त्राबजोंसपोर का रुख करेंगे। वैसे त्राबजोंसपोर में सांबा सालाना 25 लाख यूरो कमाएंगे।

त्राबजोंसपोर के महाप्रबंधक शेरहाट एलटींची ने सांबा के उनके क्लब से जुड़ने के संकेत दिए हैं।

सांबा ने 2013-14 सत्र की शुरुआत में अंझी माखाचाकला से डायनामो का रुख किया थ। उससे पहले वह ब्लैकबर्न रोवर्स और क्वींस पार्क रेंजस के लिए प्रीमियर लीग में खेला करते थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493