लास एंजेलिस , 11 अगस्त (आईएएनएस)। लास एंजेलिस के मेयर एरिक गारसेटी और व्यवसाई कासे वासेरमैन ने मिलकर एक नया एनजीओ बनाया है, जसका नाम एलए24 रखा गया है। ये दोनों मिलकर लास एंजेलिस को अमेरिकी ओलम्पिक समिति (यूएनओसी) के सामने 2024 ओलंपिक की मेजबानी के दावेदार के रूप में पेश करना चाहते हैं।
गारसेटी और वासेरमैन ने इस माह की शुरुआत में ही आधिकारिक रूप से यूएनओसी से बातचीत शुरू की है। वे अमेरिकी की ओर से मेजबान शहर के रूप में पेश किए गए बोस्टन की जगह अपने शहर को मेजबानी के दावेदार के तौर पर देखना चाहते हैंष।
पिछले महीने बोस्टन शहर के मेयर के द्वारा मेजबानी के दस्तावेजों में दस्तखत करने से मना करने के बाद, उससे दावेदारी छीन ली गई थी। मेयर ने बताया था कि बोस्टन वासियों के लिए ओलंपिक बहुत महंगा साबित होगा, जिससे कि टैक्स अदा करने वालों को आर्थिक रूप से जोखिम उठाना पड़ सकता है।
यूएनओसी 15 सितंबर तक आईओसी (अंतर्राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति) को प्रस्तावित मेजबान शहर का नाम भेज सकता है। इसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा कि 2024 ओलंपिक कहां आयोजित होगा।
गारसेटी के वरिष्ठ सलाहकार जेफ मिलमैन ने सोमवार को बताया कि गारसेटी लास एंजेलिस को आर्थिक रूप से सबसे अच्छा विकल्प मानते हैं। इसका कारण यह है कि शहर में सब कुछ है। यहां कोलिजियम, स्टेपल्स सेंटर, स्टब हब सेंटर और द फोरम शामिल हैं।
गारसेटी ने इसी तरीके से लांस एंजेलिस शहर को फिर से ऊर्जावान किया जा सकेगा। उनके मुताबिक एलए24 के अधिकारियों ने ओलम्पिक मेजबानी के खर्चे का हिसाब दिसंबर में ही लगा लिया था और उनके मुताबिक इसमें 4.1 अरब डॉलर का खर्चा आएगा।
अगर लास एंजेलिस को अमेरिका की ओर से मेजबानी के दावेदार के रूप में चुना जाता है तो यह रोम, नैरोबी, जोहांसबर्ग, डरबन, दोहा, मेलबर्न, पेरिस, हैम्बर्ग और सेंट पीटर्सबर्ग से आगे ही होगा।
लास एंजेलिस में दो बार (1932, 1984) ओलंपिक खेलों का आयोजन किया जा चुका है। अब वह तीसरी बार ओलंपिक खेलों की मेजबानी प्राप्त कर लंदन की बराबरी करना चाहता है।
लंदन में सबसे अधिक तीन बार इन खेलों का आयोजन किया गया है। ग्रीष्मकालीन ओलंपिक अंतिम बार अमेरिका में 1996 में अटलांटा में आयोजित किए गए थे।
dharmpath.com dharmpath