मणिरत्नम अगली फिल्म 3 माह में पूरी करेंगे

चेन्नई, 12 अगस्त (आईएएनएस)। फिल्म निर्माता मणिरत्नम अपनी अगली तमिल फिल्म पर काम करने जा रहे हैं। फिल्म में कार्थी और दुलकर सलमान मुख्य भूमिका में होंगे। फिल्म की शूटिंग तीन महीनों में पूरी हो जाएगी।

मणि के नजदीकी सूत्र ने आईएएनएस को बताया, “उम्मीद है कि शूटिंग इस साल के अंत तक शुरू हो जाएगी। मणि सर तीन महीनों में फिल्म खत्म करने की योजना बना रहे हैं”

मणि वर्तमान में दो मुख्य अभिनेत्रियों सहित बाकी के कलाकारों को साइन करने में व्यस्त हैं।

कथित तौर पर फिल्म में एक हीरोइन का किरदार दक्षिण की अभिनेत्री कीर्ति सुरेश निभा रही हैं।

सूत्र ने बताया कि इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि इसमें कीर्ति होंगी। कुछ अन्य अभिनेत्रियों के साथ भी बातचीत चल रही है।

छायाकार रवि वर्मन ने रत्नम की टीम से हाथ मिलाया है। उन्होंने फिल्म ‘बफी’, ‘गोलियों की रासलीला राम-लीला’ जैसी फिल्मों में काम किया है।

इस परियोजना में वर्मन का रत्नम के साथ सहयोग पहली बार होगा।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493