लंदन, 13 अगस्त (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेता रॉबर्ट पैटिंसन का कहना है कि वह कई बार खुद के पिता बनने की कल्पना करते हैं।
वेबसाइट ‘ईऑनलाइन डॉट कॉम’ के अनुसार, गर्लफ्रेंड एफकेए ट्विग्स के साथ सगाई करने के बाद जाहिर है पैटिंसन के दिमाग में पिता बनने का रोमांच होगा और वे रिश्ते को एक कदम आगे ले जाने की खुशी में डूबे होंगे।
एक जर्मन पत्रिका ‘जोली’ ने जब पैटिंसन से पूछा कि क्या वह पिता बनने के बारे में सोचते हैं, तो उनका जवाब था, “हां बिल्कुल। हालांकि मुझे यह नहीं पता ऐसा कब होगा। लेकिन मैं पिता की भूमिका निभाने के ख्याल से रोमांचित हो जाता हूं।”
dharmpath.com dharmpath