चीन के तिआनजिन में गोदाम में विस्फोट, 44 की मौत

बीजिंग, 13 अगस्त (आईएएनएस)। चीन के तिआनजिन शहर में एक गोदाम में हुए दो विस्फोटों में 44 लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बुधवार रात हुए हादसे में जिन लोगों की जान गई है, उनमें 12 दमकलकर्मी भी शामिल हैं।

दुर्घटना में 520 लोग घायल हुए हैं, जिन्हें अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इनमें से 66 गंभीर रूप से घायल हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रपट के अनुसार, जिआनजिन में रुईहाई गोदाम में बुधवार रात लगभग 11.20 बजे विस्फोट से आग लग गई। यहां खतरनाक एवं विस्फोटक सामान रखे जाते थे।

तैडा अस्पताल के प्रमुख लु युन ने बताया कि यहां 150 मरीजों को भर्ती किया गया है, जिनमें से ज्यदातर कांच और पत्थर के टुकड़ों से जख्मी हुए हैं।

स्थानीय लोगों ने बताया कि उन्होंने तेज धमाके के साथ गोदाम से आग की ऊंची लपटें और काला धुंआ उठते देखा। तेज धमाके से खिड़कियों के कांच टूट गए और आवाज कई किलोमीटर तक सुनी गई।

गोदाम में गुरुवार तड़के तीन बजे तक आग की लपटें देखी गईं और धमाकों की आवाज सुनी गई।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493