बॉलीवुड ने अपनी ‘चांदनी’ को दी जन्मदिन की बधाई

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। बॉलीवुड की ‘चांदनी’ अभिनेत्री श्रीदेवी गुरुवार को 52 साल की हो गईं। शबाना आजमी, सतीश कौशिक और रितेश देशमुख जैसे सितारों ने उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

श्रीदेवी को ‘मिस्टर इंडिया’, ‘लम्हे’स ‘सदमा’, ‘जुदाई’ और ‘चालबाज’ जैसी हिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है।

बॉलीवुड ने उन्हें जन्मदिन की बधाई देते हुए ट्विटर पर लिखा :

-शबाना आजमी : श्रीदेवी कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। साल गौरवशाली रहे।

-सतीश कौशिक : श्रीदेवी मैम को जन्मदिन की बधाई हो। हमेशा खुश रहें।

-मनीष मल्होत्रा : सबसे प्यारी और मेरी पसंदीदा श्रीदेवी कपूर को जन्मदिन की बहुत-बहुत बधाई।

-रितेश देशमुख : खूबसूरत श्रीदेवी को जन्मदिन की बधाई हो।

-शिरीष कुंदर : श्रीदेवी जन्मदिन मुबारक हो।

-अमृता राव : मैं आपकी फिल्म देखकर बड़ी हुई हूं और अभिनेत्री बनना चाहती थी। श्रीदेवी को जन्मदिन की शुभकामनाएं।

-ईशा गुप्ता : दो सबसे खूबसूरत और प्रेरणादायक प्रतिभाशली महिलाओं-वैयजंती माला मैम और श्रीदेवी मैम को जन्मदिन की बधाई हो। दोनों से प्यार है।

-सोफी चोधरी : मेरी पसंदीदा श्रीदेवी को जन्मदिन की बधाई हो।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493