बेतिस ने पेरू के मिडफील्डर वारगास से करार किया

सेविले (स्पेन), 13 अगस्त (आईएएनएस)। स्पेन के फुटबाल क्लब रियल बेतिस ने पेरू के लिए खेलने वाले मिडफील्डर जुआन मैनुएल वारगास के साथ करार किया है।

समाचार एजेंसी एफे के मुताबिक यह करार दो सत्र के लिए हुआ है और यह एक फ्री ट्रांसफर है। वारगास इटली के क्लब फियोरेंटीना के साथ अपना करार का नवीकरण कराने में नाकाम रहे थे।

31 साल के वारगास सोमवार को सेविले पहुंचे और मेडिकल टेस्ट पास किया। गुरुवार को उन्हें क्लब के अध्यक्ष कार्लोस ओलेरो और स्पोर्टिग डाइरेक्टर एडवडरे मासिया की मौजूदगी में मीडिया तथा प्रशंसकों के सामने पेश किया जाएगा।

वारगास ने पेरू के लिए खेलते हुए 59 मैचों में चार गोल किए हैं। उनका करियर पेरू के क्लब यूनिवर्सिटारियो डेपोरटेस से शुरू हुआ और बाद में उन्होंने अर्जेटना के क्लब एटलेटिको कोलोन से करार किया।

इसके बाद उन्होंने इटली का रुख किया और फिर पर कटानिया, फियोरेंटीना, जेनोआ और फिर फिटोरेंटीना के लिए खेले।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493