सुजैन की मां जरीन की किताब का रितिक ने किया प्रचार

मुंबई, 13 अगस्त (आईएएनएस)। अभिनेता रितिक रोशन ने अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान की मां जरीन खान की पहली किताब “फैमिली सीक्रेट्स:दि खान फैमिली कुकबुक” का समर्थन किया। एक समारोह में इस किताब का अनावरण किया गया।

इस समारोह की मेजबानी संजय और जरीन खान ने अपने परिवार के साथ किया। जिसका अनावरण अभिनेत्री और निर्माता दिया मिर्जा और निर्देशक जोया अख्तर ने किया।

रितिक को इस अनावरण समारोह में शामिल नहीं देखा गया लेकिन उन्होंने ट्विटर पर इस किताब की झलकी साझा की और लिखा, “आत्मा के लिए भोजन, सच में। जाइए और अपनी किताब खरीदिए, आप मुझे धन्यवाद देंगे। बहुत अच्छे मां।”

रोली बुक्स द्वारा प्रकाशित इस किताब में खान परिवार के घर में बनने वाले पौष्टिक भोजन के बारे में जानकारी देता है। जरीन खान ने इस किताब में अपने लोकप्रिय रसोईघर के कुछ लजीज खास व्यंजनों का विधि साझा की है।

जरीन खान के अपनी किताब के बारे में कहा, “मैं आसानी से घर में पकाए जाने वाले व्यंजनों की इस किताब को जारी करके काफी खुश हूं। आशा है कि इसे पढ़ने वालों को इन व्यंजनों को अपने करीबी लोगों के साथ बनाते और खाते हुए काफी आनंद आएगा।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493