हॉकी : भारत ने तीसरे टेस्ट में स्पेन को 4-2 से हराया

सैंट कुगाट डेल वालेस (स्पेन), 13 अगस्त (आईएएनएस)। भारतीय हॉकी टीम ने गुरुवार को यहां खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में स्पेन को 4-2 से हरा दिया। इसके साथ भारत ने तीन मैचों की टेस्ट सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

अपने यूरोप दौरे के पहले चरण में फ्रांस पर दो मैचों की सीरीज में 2-0 से जीत हासिल करने वाली भारतीय टीम को स्पेन के खिलाफ पहले ही मैच में 1-4 से हार मिली थी लेकिन इसके बाद उसने वापसी की और अगले दो मैच जीतकर सीरीज अपने नाम कर ली।

तीसरे टेस्ट में भारत के लिए फारवर्ड रमनदीप सिंह ने दो गोल किए। इसके अलावा रुपिंदर पाल सिंह और आकाशदीप सिंह ने एक-एक गोल किए। रुपिंदर ने पेनाल्टी कार्नर पर गोल किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493